
डॉ ओमप्रकाश कुमार
औरंगाबाद। हैंड्स ऑफ प्रकाशचंद्रा टीम के सदस्य दाउदनगर के पटेल नगर निवासी प्रेम यादव ने पटना के एक निजी हॉस्पिटल में रक्तदान कर मध्यप्रदेश के इंदौर की एक महिला की जान बचायी। चिंटू मिश्रा ने बताया कि इंदौर की रहने वाली नेहा कुमारी पटना में किसी काम से आयी हुई थी। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी तो उन्हें पटना के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हर्ट सर्जरी के लिये कहा। हार्ट सर्जरी होने पर उनके शरीर में ब्लड की मात्रा कम हो गयी। डॉक्टर ने ब्लड चढ़ाने के लिये कहा। ब्लड का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। उनके परिवार के लोग काफी परेशान थे। उक्त निजी हॉस्पिटल के स्टाफ ने उन्हें रेड क्रॉस सोसाइटी उपशाखा दाउदनगर के सचिव एवं हैंड्स ऑफ प्रकाशचंद्रा टीम के संरक्षक डॉ प्रकाश चंद्रा का नंबर उपलब्ध कराया। जानकारी मिलते ही डॉ प्रकाश चंद्रा के अनुरोध पर प्रेम यादव ने पटना पहुंचकर रक्तदान किया। मौके पर टीम के सदस्य राव रजनीश यादव मौजूद थे।
Dear immortals, I need some wow gold inspiration to create.