प्रशासनिक

सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हर पात्र व्यक्ति का अधिकार – डीएम 

    – रामविनय सिंह –

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा बिहार में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली हो रही है। यह उक्त बातें डीएम श्रीकांत शास्त्री ने जन-संवाद कार्यक्रम में कहीं। यह कार्यक्रम औरंगाबाद ज़िले के गोह प्रखंड के डिहुरी गांव में आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कई महत्त्वपूर्ण जानकारियों से जनता को अवगत करवाया गया. साथ ही जनता के लिए सरकार द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से किस प्रकार उन्हें लाभ पहुंच रहा है, इसके बारे में विस्तार से बताया गया। डीएम ने मौके पर उपस्थित अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया है।

डीएम जन-संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए सरकार के महत्त्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी जनता के समक्ष रखा गया। बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बच्ची के जन्म लेते ही 2000 रुपए की राशि सरकार द्वारा दी जाती है। सरकार द्वारा सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही है। बताया गया कि मुख्यमंत्री पेय जल निश्चय योजना का क्रियान्वयन सभी पंचायतों में किया गया है जिन बसावटों में अभी भी पेय जल की व्यवस्था नहीं है उसका भी समाधान किया जा रहा है। ज़िला पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री सोलर विद्युत योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, हर घर बिजली, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना इत्यादि योजनाओं की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि ज़िले के प्रत्येक पंचायत में वर्षा मापी यंत्र लगाया गया है। मौसम की जानकारी के लिए मौसम बिहार ऐप को बनाया गया है, जिससे मौसम की जानकारी आम जनता को दी जाती है।

उप विकास आयुक्त द्वारा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी। उप विकास आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन हरियाली अभियान एवं मनरेगा योजनाओं की उपलब्धि के बारे में लोगों को अवगत कराया गया। बताया गया कि जल जीवन हरियाली के तहत तालाब पोखरों का जीर्णोद्धार, कुओं का जीर्णोद्धार, चापाकल एवं सोखता का निर्माण, चेकडैम का निर्माण इत्यादि कार्य कराए गए हैं।

Related Articles

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कुमार ऋषिराज द्वारा बताया गया कि सरकार द्धारा जनता की सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से भी काफी कार्य किए गए हैं। अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष द्वारा भूमि विवाद के समाधान हेतु शनिवारिय जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विरुद्ध अत्याचार को रोकने के लिए एससी – एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का प्रावधान है। डायल 112 के तहत मेडिकल, फायर एवं पुलिस इमरजेंसी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. साइबर अपराध को रोकने के लिए डायल 1930 हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है. इस कार्यक्रम में आम जनता के समक्ष सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड नाटक तथा विडीयो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अभयेंद्र मोहन सिंह, दाऊद नगर अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियव्रत रंजन, वरीय उप समाहर्ता कृष्णा कुमार, सिविल सर्जन रवि भूषण श्रीवास्तव, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीएसपी कुमार ऋषि राज के अतिरिक्त जिलास्तर के कई वरीय पदाधिकारी के साथ प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधिगण की भागीदारी रही।

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer