मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। लूटकांड के दो शातिर बदमाशों को बारुण पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुली क्वार्टर निवासी मोनू कुमार राम उर्फ बेगवा एवं रत्तू बिगहा निवासी पप्पू यादव उर्फ प्रिंस राज के रूप में की गई हैं। ये पुर्व में भी लूटकांड सहित अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं। जानकारी देते हुऐ सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो. अमानुल्लाह खां ने बताया कि वर्ष – 2019 में बारूण थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच -19 पर आकाश गंगा होटल के समीप लूटपाट की घटना घटित हुई थीं जिसमें पीड़ित माली थाना क्षेत्र के सुमन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि अज्ञात बदमाशों ने डरा-धमका कर उसकी बाइक, 1900 रूपए नगद सहित एक मोबइल फोन लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। तत्पश्चात मामले में कांड दर्ज कर अप्राथमिकी अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी जिसमें बुधवार को इन दोनों अभियुक्तों को थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव से गिरफ्तार किया गया। उन्होने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास रहा है। इसके पहले भी लूटपाट सहित अन्य अपराधिक मामलों में ये जेल जा चुके हैं। मामले में दोनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के उपरांत जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष शमीम अहमद सहित अन्य सशस्त्र बलों के द्वारा की गई।
Related Articles
Check Also
Close
-
दूसरी शादी कर पहली पत्नी की हत्या की कोशिश, पति समेत दो गिरफ्तारNovember 15, 2022
-
प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को हवाई जहाज परिभ्रमण के लिए किया रवानाNovember 11, 2022
-
नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तारAugust 29, 2023
-
ट्रेन से गिरकर महिला की हुई मौत, मचा कोहरामSeptember 3, 2023