मगध हेडलाइंस: सदर (औरंगाबाद): जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयास के बाद भी सदर अस्पताल औरंगाबाद की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। अस्पताल में चिकित्सक ड्यूटी रोस्टर का पालन नहीं कर रहे हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है, यह बातें कांग्रेस नेता सल्लू खान ने कहा हैं। उन्होंने आगे कहा कि सदर अस्पताल औरंगाबाद को बिहार का मॉडल अस्पताल का दर्जा प्राप्त है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर केवल हवा हवाई बातें की जाती हैं। इलाज की जगह मरीजों को रेफर के नाम पर पुर्जा थमा दिया जाता है। यहां आए मरीजों के परिजनों को स्ट्रेचर मैन का दर्शन दुर्लभ रहता हैं। वहीं समय पर ना तो डॉक्टर मिलते हैं और ना ही दवाइयां मिलती है। इस दौरान सिविल सर्जन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई और डीएम से कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर राजू पांडे, छोटू कुमार, रंजन कुमार, दीपक पांडे, टिक्का खान, मो. जुल्फिकार समेत अन्य मौजूद रहें।
Related Articles
Check Also
Close
-
वर्षों से ख़राब चापाकल किया गया मरम्मतMay 10, 2022
-
पीएचईडी द्वारा 1538 चापाकलों का हुआ मरम्मतMay 13, 2022
-
मातृभाषाएं लोक संस्कृति के हैं वाहक: प्रो. गुरचरणFebruary 21, 2022