मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद जिले के सभी 11 प्रखंडों एवं 204 पंचायतों में प्रदेश नेतृत्व के राज्यव्यापी अभियान के तहत जदयू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बांह में काली पट्टी बांधकर भाजपा के खिलाफ पोल खोलो अभियान चलाया।जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश की महागठबंधन सरकार द्वारा किये जा रहे जाति गणना का भाजपा के इशारे पर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गणना को प्रभावित करने की साजिश किया जा रहा है जिसके साजिश को बेनकाब करने के लिए 20 सितंबर को गांव – गांव जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा काली पट्टी बांधकर, काला झंडा लगाकर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं भाजपा के दोहरे चरित्र का पोल-खोल रही है। पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार सिंह ने भाजपा पर पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित, महादलित, अल्पसंख्यक विरोधी होने का आरोप लगाया है। कहा – पीएम मोदी ने अपने नौ साल के शासनकाल में मंदिर, मस्जिद, गाय, गंगा, हिन्दू – मुस्लिम के नाम पर देश में केवल नफरत फैलाकर सांप्रदायिक उन्माद पैदा किया गया है। जदयू मुख्य प्रवक्ता सह काराकाट सांसद प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह उर्फ राजा बाबू ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन का नारा देकर भारत के संघीय ढांचे को खत्म करने की साजिश की जा रही है। लोकतंत्र एवं संविधान बचाने के लिए जदयू हर मुमकिन कोशिश करेगी। जनता की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए आम लोगों से अपील की। इस कार्यक्रम में जदयू जिला उपाध्यक्ष रिंकू सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष ओंकारनाथ सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष पप्पू ज्वाला सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह, दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष दीपक पटेल , देव प्रखंड अध्यक्ष बृजेश सिंह, हसपुरा प्रखंड अध्यक्ष चंदेश पटेल , नवीनगर प्रखंड अध्यक्ष कमलेश सिंह, मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण सिंह, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुनील वर्मा, गोह प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा , नगर अध्यक्ष औरंगाबाद शाहिद मुजफ्फर कादरी, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मंजरी सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी, जिला सचिव रामानुज सिंह, जिला महासचिव धर्मेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष उदय सिंह, जिला महासचिव प्रभाकर कुमार सिंह, जिला महासचिव संजय राणा सिंह, प्रखंड प्रवक्ता औरंगाबाद शशिकांत, अरुण सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह सोलंकी, वीरेंद्र मेहता, जिला सचिव वीरेंद्र पांडे, धनंजय कुमार, उमेश सिंह भंडारी, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, हीरा सिंह, जमीर इकबाल, जिला उपाध्यक्ष इलियास खान, उप प्रमुख देव भोले शंकर, फारूक केसर, आमोद चंद्रवंशी सहित कई अन्य शामिल थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
पूजा – पाठ आस्था व शांति का प्रतीक – समदर्शीFebruary 19, 2023
-
डकैती के दौरान हत्या मामले में अभियुक्त को आजीवन कैदNovember 30, 2022
-
भौरों की झुंड ने दो महिलाओं पर किया हमला, ज़ख्मीFebruary 10, 2024