मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ को यूनेस्को हेरिटेज की सूची में शामिल कराने हेतु सांसद सुशिल कुमार सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया है। कहा कि यह छठ पर्व का सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं है। इसका वैज्ञानिक महत्व भी है। यह पर्व स्वच्छता के साथ प्रकृति को संरक्षित करने का संदेश देता है। साथ ही साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जाता है, जो हमें विभिन्न बीमारियों से बचाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि कमर तक पानी में डूबकर सूर्य की ओर देखना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह पर्व केवल भारत में ही नहीं बल्कि और विदेशों में इस पर्व को लोग धूम धाम और बड़े ही रीति रिवाज़ के साथ मनाया जाता है। वहीं इस मामले में उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध किया हैं कि छठ व्रत को यूनेस्को हेरिटेज की सूची में शामिल कराने हेतु अनुशंसा के लिए भेजा जाए।
Related Articles
Check Also
Close
-
सड़क दुर्घटना तीन बाइक सवार घायल, एक की हालत गंभीर, बाइक के उड़े परखच्चेDecember 31, 2021
-
सड़क दुर्घटना में तीन घायल, एक की हालत गंभीरMay 14, 2022