झारखंड : प्रदेश के पलामू जिला अंतर्गत सरैया पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया प्रियंका कुमारी ने सरैया पंचायत सचिवालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र और आंगनबाड़ी का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुखिया ने पाया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र में ताला लटका हुआ है। उसपर उन्होंने दूरभाष के माध्यम से एएनएम को 24 घंटे के अंदर व्यवस्था दुरुस्त करने और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा 24 घंटे उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची, जहां पाया कि एक भी बच्चों का भोजन यहां नही बनता है, और सेविका मनमाने ढंग से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन करती है। आंगनबाड़ी सेविका रमणी देवी को साफ शब्दों में मुखिया ने निर्देश दिया कि किसी भी हाल में मनमानी और धांधली नही चलेगा। इस क्षेत्र के सभी बच्चों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली व्यवस्था सत प्रतिसत बच्चों तक पहुंचे। इसे सुनिश्चित करें, अन्यथा लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। वहीं उन्होंने पंचायत सचिवालय का भी अवलोकन किया तो उन्होंने पाया कि भवन की स्थिति बद से बदतर है। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने भी आंगनबाड़ी सेविका तथा एएनएम की जमकर शिकायत मुखिया से की। मुखिया ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। मौके पर सरैया के क्यामुद्दीन अंसारी, ईबरार अंसारी, अरुण तिवारी, हैदर अंसारी के अलावे दर्जनों ग्रामीण मौके पर मौजूद थें।
Related Articles
Check Also
Close
-
देसी विदेशी शराब के साथ 11 व्यक्ति गिरफ्तार, भेजे गए जेलMarch 10, 2022
-
प्रमुख तथा उप प्रमुख का चुनाव हुआ संपन्नDecember 28, 2021
-
दलसानिया ने संभाली भाजपा संगठन का कार्य भार, जानें सियासी असरOctober 29, 2021
-
आयोजित किया गया निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविरNovember 28, 2021