राजनीति

वोटर चेतना अभियान को लेकर भाजपाइयों ने की चर्चा

– मिथिलेश कुमार –

मगध हेडलाइंस: अंबा ( औरंगाबाद ): वोटर चेतना अभियान की तैयारी को लेकर शुक्रवार को कुटुंबा मंडल कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं सभी शक्ति केंद्र के बूथ कमेटी सदस्य शामिल हुए। मंडल के सभी शक्ति केंद्र के सभी बूथों का बी.एल.ए. -2 की सूची बना कर मंडल कार्यालय में जमा किया गया। मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि आम बोलचाल की भाषा में बूथ लेवल एजेंट को बी.एल.ए. कहते हैं। यही बी.एल.ए.-2 होता है। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा की गई। वहीं फार्म 6, 7, 8 को भरने, ऑनलाइन वोटर बनाने तथा मोबाइल पर प्रदेश को मतदाताओं के फॉर्म भरने की लाइव अपडेट करने की विधि बताया गया। उन्होंने कहा कि 12 सितंबर से 10 अक्टूबर 2023 तक घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। बूथ अध्यक्ष को जिम्मेवारी दी गई है कि बूथ समिति के साथ बैठकर मतदाता सूची में जुड़ने वाले नए नाम एवं कटने वाले नाम की सूची तैयार करें। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की। इस अवसर पर जेपी सिंह, ईश्वरी सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, जीतू तिवारी, धर्मेंद्र दुबे, सोनू मालाकार, पिंटू कुमार, अभय पासवान, रंजीत कुमार सिंह, संतन कुमार सिंह, आशीष कुमार वर्मा, राजा सिंह, चंदन गिरी, कमलेश शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer