
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले में विश्व महिला दिवस के मौके पर नगर परिषद के नगर अध्यक्ष चुनाव 2022 के प्रत्याशी पूनम गुप्ता ने विधायिका में महिलाओं के हिस्सेदारी के संबंध में 50 प्रतिशत सीटों के आरक्षित करने की मांग की है। इस आशय से संबंधित बिहार के मुख्यमंत्री को महिला दिवस के अवसर पर प्रेषित पत्र में कहा कि इंजीनियरिंग मेडिकल पुलिस में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों का आरक्षित किया गया है।
यह स्वागत योग्य है इसका मैं स्वागत करती हूं। यह भी कहा गया कि आप के प्रथम मुख्यमंत्रित्व काल में केंद्र सरकार से पहले बिहार में 50 प्रतिशत महिलाओं का आरक्षण आपने पंचायती राज व्यवस्था एवं नगर निकाय में लागू किया था। मैं पूरा आशान्वित हूं कि आपके द्वारा विधायिका अर्थात सांसद विधायक विधान परिषद में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव बिहार के कैबिनेट से मंजूर करवा कर केंद्र सरकार को भेजना चाहेंगे
जिससे महिलाओं को भी सत्ता में 50 प्रतिशत भागीदारी मिल सके। यदि ऐसा हो जाता है तो महिलाओं को उचित सम्मान के साथ-साथ सशक्तिकरण एवं लोकतंत्र की मजबूती उत्कर्ष पर पहुंच सकती है।














