– रामविनय सिंह –
मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) झिंगुरी गांव में आयोजित यज्ञ में प्रत्येक दिन दिन के 2 बजे से शाम पांच बजे तक मथुरा से आए आदर्श बाल कृष्ण रासलीला के सौजन्य से रासलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आनंद उठा रहे हैं।श्रीकृष्णलीला महोत्सव के पांचवे दिन रासलीला रस एवं भक्ति से पूर्ण भगवान कृष्ण की उन लोकरंजिनी लीलाओं का मंचन किया गया, जो भगवान कृष्ण ने राधा व ब्रज गोपिकाओं के साथ की थी। इस दौरान मथुरा के कलाकारों ने मोर नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष सोम शर्मा उपाध्यक्ष डॉक्टर सुभाष सिंह सचिव ललन बैठा कोषाध्यक्ष राधेश्याम पाठक, डॉ धीरेंद्र कुमार, परशुराम पासवान भूरा बैठा जितेंद्र राम उपेंद्र बैठा शिव कुमार रजक सुनील शर्मा मृत्युंजय शर्मा हरेंद्र कुमार उज्जवल कुमार पाठक रामस्वरूप प्रजापत सहलाद शर्मा, शिक्षक शिवकुमार राम, अनंत शर्मा, अजय कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।