
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। मदनपुर प्रखंड के महुलान में तीन नवंबर को भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित करने के उपलक्ष्य में बिरहा दुगोला सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन होने से लोगों में हर्ष है। यह जानकारी गोवर्धन पूजा समिति अध्यक्ष शिवपूजन यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुप्रसिद्ध बिरहा गायक ओमप्रकाश यादव एवं गायिका नीतू राज के बीच गायन प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि महुलान में गोवर्धन पूजा स्थल का जीर्णोद्धार किए जाने और भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित किया गया है जिसके उपलक्ष्य में यह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, काराकाट सांसद राजाराम सिंह, विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व राज्यमंत्री सुरेश पासवान, पूर्व राज्य भाषा अध्यक्ष व एमएलसी रामानुज सिंह, रफीगंज पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह एवं नवीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह शामिल हैं।