औरंगाबाद। शनिवार की दोपहर शहर के डीएम आवास के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा दो पहिया वाहन चालकों से कागजात, ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट एवं लाइसेंस की जांच की गई। वहीं इस दौरान दर्जनों बाइक को जब्त कर जिला परिवहन कार्यालय लाया गया तथा चालान काटा गया। इसी क्रम में पुलिसकर्मियों में एक बाइक सवार किशोर की जमकर पिटाई कर दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है वह किशोर शहर के नागा बिगहा का रहने वाला है। वह बाइक से दवा लेने बाजार गया था जिसे वापस लौटने के दौरान बिना हेलमेट के बाइक चलाते देख एक पुलिस कर्मी ने किशोर को रूकने का इशारा किया लेकिन किशोर ने बाइक रोकने की बजाय थोड़ा आगे बढ़ गया जिसमें पुलिस कर्मियों ने किशोर को जमकर बेरहमी से पिटाई कर दी जिसमें किशोर को गंभीर चोट आई है।
किशोर ने बताया कि पुलिस कर्मी ने जब बाइक रोकने का इशारा किया तो वह आगे जाकर रोकने ही वाला था तभी उसे पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई कर दिया जिसमें उसे गंभीर चोटे आई हैं। घटना को लेकर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सहरावत ने बताया कि एक बाइक सवार किशोर के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन जांच के क्रम में मारपीट की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही हैं। दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।