औरंगाबाद। किशोर न्याय परिषद औरंगाबाद के प्रधान दंडाधिकारी मनीष कुमार पाण्डेय ने आज चार महत्वपूर्ण वादों का निष्पादन किया गया। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि नवीनगर थाना कांड संख्या 70/16 में किशोर को दोषी करार देते हुए एक माह सरकारी विद्यालय में सामुदायिक सेवा देने का दंड देते हुए वाद का निष्पादन किया गया।
नवीनगर थाना कांड संख्या 16/13 एवं महिला थाना कांड संख्या 15/18 में किशोर को संदेह का लाभ देकर छोड़ दिया गया। वहीं एससी -एसटी थाना कांड संख्या 02/22 में पुलिस द्वारा समय पर वाद दैनिकी एवं आरोप पत्र दाखिल नहीं करने पर सुनवाई करते हुये निष्पादित किया गया।