औरंगाबाद। भूमि संबंधित विवादों को निपटारे के लिए जम्होर थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न जगहों से कुल 6 मामले पहुंचे जिसमें आपसी सहमति के आधार पर 4 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि भूमि विवाद के मामले में लोगों को न्यायालय का चक्कर न लगाने पड़े जिसको लेकर प्रत्येक शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधित विवादों से जुड़े मामलों को आपसी सहमति के आधार पर थाना परिसर में समाधान किया जाता है।
Related Articles
Check Also
Close
-
जहां बजट की होनी चाहिए प्रशंसा, वहां हो रहा है विरोध: सांसदFebruary 9, 2022
-
चुनावी रंजिश में मार-पीट के दो नामजद अभियुक्त गये जेलNovember 24, 2021
-
हत्या के फरार नामजद अभियुक्त गया जेलOctober 2, 2021