औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित औरंगाबाद जिले के सत्येंद्र नगर मुहल्ले में अवस्थित सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद के अवकाश प्राप्त हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सिद्धेश्वर सिंह के आवास पर सृष्टि कांत मिश्रा रचित नूतन विवाह पद्धति पत्रिका का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ने किया। पत्रिका का लोकार्पण करते हुए संबोधन के क्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि वर्तमान समय में वैवाहिक समारोह में विवाह पद्धति से संबंधित पुस्तकों का अभाव था जिसकी पूर्ति करने का कार्य सृष्टिकांत मिश्रा ने किया। लोगों ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता थी। विवाह पद्धति पुस्तक का उन्होंने सरलीकरण करते हुए जनमानस को प्रस्तुत करने का कार्य किया। आज के लोकार्पण समारोह में प्रसिद्ध कवि एवं लेखक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, सामाजिक चिंतक पुरुषोत्तम पाठक, आधुनिक काव्य के चर्चित कवि धनंजय जयपुरी, मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
लूट की झूठी सूचना देना युवक को पड़ा महंगा, गिरफ्तारMarch 18, 2022
-
ज़िले में 19 जनवरी 2022 तक जारी रहेगा शीतलहरी का कहरJanuary 14, 2022
-
धर्मेंद्र कुमार बने भाकपा माले पूर्वी लोकल कमेटी के सचिवJanuary 2, 2022
-
टांगी से काट कर हत्या के दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तारAugust 24, 2021