
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। पॉक्सों एक्ट में फरार एक आरोपित के घर महिला थाना की पुलिस ने इस्तिहार चिपकाया हैं। मामला थाना क्षेत्र के राम राजनगर की हैं। जहां आरोपित के घर पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया हैं। आरोपित पियूष कुमार बीते काफी दिनों से मामले में फरार चल रहा है। इस दौरान थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने इश्तेहार को पढ़कर आरोपी के परिजन एवं स्थानीय लोगों को सुनाया। इसके बाद घर की दीवार पर इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस के अनुसार, इश्तेहार में आरोपी को एक महीने के अंदर न्यायालय में हाजिर होने का समय दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर पुलिस ने कुर्की जब्ती की प्रक्रिया करने का अल्टीमेटम दिया है। बार बार चकमा देकर फरार हो जा रहा आरोपी : थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चल रहा था, लेकिन लगातार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था। आज न्यायालय से आदेश मिलने के बाद घर पर इसके इश्तेहार चिपकाया गया है। साथ ही ग्रामीणों के सामने इस इश्तेहार में दिए गए आदेश को पढ़कर सुनाया गया है। परिजनों को भी एक कॉपी रिसीव करा कर थमा दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी यदि एक माह के अंदर हाजिर नहीं होता है तो न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की प्रक्रिया की जाएगी। लोकेशन बदलने की वजह से आरोपी पकड़ से बाहर : थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है। लोकेशन बार-बार बदलने की वजह से थोड़ी बहुत परेशानी हो रही है। उम्मीद है कि युवक की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी, नहीं तो उसके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी।