क्राइमविविध

पेड़ से लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आसंका 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। पेड़ से लटका हुआ शव को पुलिस ने बरामद किया है। इस घटना के बाद से आसपास सनसनी फ़ैल गई। वहीं पुलिस मामले की हर बिंदु पर छानबीन कर रही है कि यह हत्या हैं या आत्महत्या। यह मामला देव थाना क्षेत्र के सरगांवा की हैं।

जानकारी के मुताबिक उस गांव के पंचायत भवन के समीप अहले सुबह ग्रामीणों ने बाकेन की एक पेड़ से झूलता हुआ अधेड़ व्यक्ति का शव देखा। इसकी सूचना ग्रामीण ने पुलिस को दिया जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। शव की शिनाख्त के क्रम में पता चला की मृतक ढिबरा थाना क्षेत्र के बरवासोई गांव निवासी 53 वर्षीय मुंगेश्वर सिंह भोक्ता है।

घटना की सूचना पर पहुंचा मृतक के पुत्र राम प्रसाद सिंह भोक्ता ने बताया कि उसके पिता एक सप्ताह से गायब हैं। हालांकि इस दौरान उसने काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। उसने मामले में हत्या का आसंका जताई है। बताया कि पिता की हत्या कहीं और की गई है और शव यहां लाकर पेड़ पर फंदे से टांग दिया गया। हालांकि इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की हर बिंदु पर छानबीन की जा रही हैं। इसके उपरांत कार्रवाई की जाएंगी। वैसे मृतक के परिजनों ने हत्या की आसंका जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer