राजनीति

सदर एवं देव ब्लाक प्रमुख का चुनाव संपन्न

औरंगाबाद। अनुमंडल कार्यालय औरंगाबाद एवं प्रखंड कार्यालय में सोमवार को नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं अनुमंडल परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई थी। दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जनप्रतिनिधियों के शपथ के बाद प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव कराया गया। इसी सिलसिले में तीसरी बार निर्विरोध सदर प्रखंड के प्रमुख ज्ञान्ति देवी एवं चौथी बार निर्विरोध उप प्रमुख ओम प्रकाश यादव निर्वाचित हुये। वहीं इसके अलावा देव प्रखंड के प्रमुख उमा सिंह एवं उप प्रमुख कौशल्या देवी निवार्चित हुई। इसके बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत कुमार द्वारा इन निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं इन  प्रतिनिधियों ने इस मौके पर जनता के प्रति आभार व्यक्त किया हैं, और जन हित से जुड़े कल्याणकारी मुद्दों का लाभ जानता को दिलाने की बात कही हैं।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer