औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित औरंगाबाद के सत्येंद्र नगर मुहल्ले में सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय औरंगाबाद के अवकाश प्राप्त प्रो. डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह के आवास कला कुंज के प्रांगण में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समकालीन जवाबदेही के प्रधान संपादक डॉ सुरेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने किया। काव्य संध्या के मुख्य अतिथि बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के प्राध्यापक डॉ सिद्धेश्वर कश्यप उपस्थित थे। काव्य संध्या में उपस्थित साहित्यकारों ने अपना-अपना काव्य पाठ किया। मुख्य अतिथि ने संबोधन के क्रम में कहा कि वर्तमान परिवेश में साहित्य की संवेदशील इकाई काव्य पाठ है। काव्य पाठ के माध्यम से जब कवि अपनी स्वरचित रचना प्रस्तुत करता है तो पाठक का मन उद्वेलित हो जाता है। वर्तमान व्यवस्था पर व्यंग्य करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि “रहनुमा मक्कार है साहब, हमकदम गद्दार है साहब। ताज की खातिर नया रहजन, लूट का सरदार है साहब।” आज के काव्य संध्या में आधुनिक काव्य के प्रसिद्ध लेखक धनंजय जयपुरी,जनार्दन मिश्र जलज, पुरुषोत्तम पाठक, चंद्रशेखर प्रसाद साहू, सुमंत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
Related Articles
जीएनएसयू में हिंदी दिवस पर आयोजित किया गया हिंदी संवाद कार्यक्रम
September 15, 2023
Check Also
Close
-
मानदेय न मिलने से सफाईकर्मी आक्रोशित, मुखिया पर लगाया आरोपSeptember 15, 2022