प्रशासनिक

अब तक लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व की वसूली का जिलास्तरीय आंतरिक संसाधन की हुई समीक्षा

मगध हेडलाइंस: सदर (औरंगाबाद)। अपर समाहर्ता औरंगाबाद आशीष कुमार सिन्हा द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में जिलास्तरीय आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी पंकज कुमार द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक इस वित्तीय वर्ष में 20 प्रतिशत राजस्व की वसूली की जा चुकी है। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा लक्ष्य के विरुद्ध 56% राजस्व की वसूली की जा चुकी है।

जिला अवर निबंधक, रवि रंजन कुमार द्वारा बताया गया कि जिला निबंधन कार्यालय, औरंगाबाद द्वारा अब तक 85 प्रतिशत राजस्व की वसूली की गई है। इसी प्रकार दाऊद नगर निबंधन कार्यालय द्वारा इस वित्तीय वर्ष में 74 प्रतिशत राजस्व की वसूली की गई। राष्ट्रीय बचत कार्यालय द्वारा शत प्रतिशत राजस्व की उपलब्धी हासिल हुई है।

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा 2021-22 का लक्ष्य के विपरीत अब तक 56 प्रतिशत राजस्व की प्राप्ति हुई है। नगर पंचायत, रफीगंज द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लक्ष्य 49.5% की राजस्व वसूली की गई है। नगर परिषद औरंगाबाद द्वारा शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति की गई है। नगर पंचायत नबीनगर द्वारा 85% लक्ष्य की उपलब्धि हासिल की गई है।

सोन उच्च स्तरीय नहर प्रमंडल कार्यालय द्वारा अब तक 75 प्रतिशत राजस्व की वसूली की गई है। उत्तर कोयल नहर प्रमंडल कार्यालय द्वारा 74 प्रतिशत राजस्व की वसूली की गई है। दाउद नगर नहर प्रमंडल कार्यालय द्वारा अब तक 84 प्रतिशत राजस्व की वसूली की गई है।

Related Articles

माप एवं तौल विभाग द्वारा अब तक 54 प्रतिशत राजस्व वसूली की गई है। मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा अब तक कुल 56 प्रतिशत राजस्व वसूली की गई है। जिला नीलाम पत्र शाखा द्वारा केवल 2% राजस्व की वसूली की गई है। जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी को इसमें त्वरित कार्यवाही करते हुए राजस्व संग्रहण में वृद्धि लाने का निर्देश दिया गया।

इस बैठक में अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, उपायुक्त राज्य कर नरेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता अनीशा भारती, जिला अवर निबंधक रवि रंजन कुमार, जिला खनन पदाधिकारी पंकज कुमार, कार्यपालक अभियंता नॉर्थ कोयल कैनाल, नगर कार्यपालक पदाधिकारी रफीगंज एवं नबीनगर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer