राजनीतिविविध

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुखिया संघ ने दिया एकदिवसीय धरना, बीडीओ को सौंप ज्ञापन

– संजीव कुमार – 

मगध हेडलाइंस: मदनपुर ( औरंगाबाद ) मुखिया संघ अपनी मांगों को लेकर 16 अगस्त से हड़ताल पर है। अपनी मांगों के समर्थन में वह आए दिन अपनी आवाज बुलंद करने में जुटी है। इसी क्रम में मंगलवार की दोपहर मदनपुर प्रखंड के मुखिया संघ ने अपने मुखिया साथियों के साथ प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता बेरी पंचायत के मुखिया रीता देवी ने की और संचालन पिपरौरा पंचायत के मुखिया धनंजय यादव ने किया। हड़ताल की वजह से जहां पंचायत भवनों में ताला लटका रहा तो वहीं पंचायतों मे विकास का कार्य पुरी तरह से ठप रहा। इस दौरान मुखिया धनंजय यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पंचायतों को संविधान प्रदत्त अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है। पंचायतों को न तो संविधान प्रदत अधिकारों के अनुसार काम करने नहीं दे रही है और न ही जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा की गारंटी दे रही है। बिहार सरकार हम जनप्रतिनिधियों को हथियार का लाइसेंस भी नहीं दे रही है। सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं से मुखिया का अधिकार छिन लिया गया है जो बिल्कुल ही अन्याय है। लोग बड़ी उम्मीद लेकर मुखिया के पास आते हैं। उनकी अपनी जमायत होती है। लेकिन सरकार के इस रवैये के कारण आम जनता और मुखिया के बिच गहरी खाई बन जाती है। मृत्यु के पश्चात आश्रित उनके पास कबीर अंत्येष्टी के पैसा के लिए आते है। लेकिन उनके खजाने मे सरकार के द्वारा कुछ नहीं दिया जाता है। मुखिया कहां से लोगों के उम्मीदों को पुरा कर पाएंगे। वहीं मुखिया संजय यादव ने कहा कि आपराधिक घटनाओं में मृत जनप्रतिनिधियों को 50 लाख अनुग्रह राशि मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज नियमावली में ग्राम सभा को व्यापक अधिकार दिया गया है लेकिन केंद्र और राज्य सरकार लगातार कटौती कर रही है। मनरेगा में पंचायतों के अधिकारों को खत्म करने की साजिश हो रही है। इसके अलावा मुखिया संघ की कई मांगे हैं जिसे लेकर लगातार 16 अगस्त से 31 अगस्त तक हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल का असर पंचायतों में दिख रहा है। पंचायत मे विकास कार्य ठप हो गया है। ऐसे में राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, जनहित के लिए उन्हें बेहतर कदम उठाने की जरूरत है। धरना के पश्चात सभी पंचायत के मुखिया ने 19 मांगो को लेकर बीडीओ कुमुद रंजन को ज्ञापन सौंपा। धरना के दौरान मुखिया संघ ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान घटराईन पंचायत के मुखिया संजय यादव, चेंई नवादा पंचायत के मुखिया विकास कुमार उर्फ़ बबलू सिंह, मुख्यालय के मुखिया हमीद अख्तर उर्फ़ सोनू, वार पंचायत के मुखिया शिवपूजन राम, सलैया पंचायत के मुखिया मनोज चौधरी, पिरथू पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह,बेरी के मुखिया प्रतिनिधि प्रफुल सिंह, बनियां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामानंद रविदास, खिरियावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव, दक्षिणी उमगा के मुखिया प्रतिनिधि शिवकुमार साव आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer