
औरंगाबाद। बिहार के दिग्गज कांग्रेस नेता सदानंद सिंह के निधन पर जिला पार्षद शंकर यादवेन्दू ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लंबा सामाजिक-राजनीतिक अनुभव रहा है। वो एक कुशल राजनेता थे। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। श्री यादवेन्दू ने कहा कि दिवंगत सदानंद सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाए। जानकारी के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से बिमार चल रहे थे जिनका पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को निधन हो गई। वो पक्ष और विपक्ष के नेताओं के लिए प्रेरणास्रोत थे। आजीवन उन्होंने राजनीति के उच्च मूल्यों का पालन किया। वे भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से लगातार चुनाव जीतते रहे। वह नौ बार विधायक रहे। सदानंद सिंह कई बार मंत्री भी बने। वह बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके थे।