
औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला कार्यकरणी का बैठक मदनपुर में आयोजित किया गया और किसानों से जुड़ी समस्याओं के निदान पर चर्चा की गई जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय सिंह एवं संचालन महामंत्री सह पैक्स अध्यक्ष अनुज सिंह ने किया। इसके अलावा सांसद सुशील कुमार सिंह के द्वारा औरंगाबाद व गया जिले में बड़े पैमाने पर खाद की उपलब्धता को लेकर पूर्व में केन्द्रीय मंत्री से मिले आश्वाशन पर भी चर्चा किया गया। नेताओं ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री के द्वारा दोनों जिलों के लिए एक-एक रैक खाद उपलब्ध कराने का आश्वाशन मिला है जिससे काफी किसानों को लाभ होगा। खाद प्राप्त करने में किसानों को करेंट जमीन रशीद की बाध्यता थी जिसे सांसद ने जिलाधिकारी से बात कर हल कराया। वरीय नेता सुनील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए गए हैं। सरकार ने गांव के किसानों एवं गरिबों को केन्द्रीय भूमिका में रखकर नीतियां तय की हैं और वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य पर प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है। किसानों को प्राकृतिक आपदा और दूसरे नुकसानों से संरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की गई। इसका प्रीमियम कम रखा गया और दावों के भुगतान की प्रक्रिया आसान बनाई गई। किसानों की बाजार तक पहुंच का ढांचा बेहतर हुआ है। जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि सांसद हमेशा जिले के पदाधिकारी एवं केन्द्रीय मंत्री से मिलकर किसानों की समस्या को निदान के लिए प्रयासरत रहते है। किसान सम्मान निधि योजना से भारत के किसानों को लाभ मिल रहा है और किसान को जो भी समस्या होगा उसके लिए हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा तैयार है और उनके समस्या के निदान के लिए हमेशा प्रयास करूंगा। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि हर खेत को पानी” के तहत सिंचाई के संसाधन बढ़े हैं और सिंचित जमीन में इजाफा हुआ है। यूरिया का 100 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। किसानों को बेहतर दाम के लिए ई-नैम के तहत ऑनलाइन बाजार व्यवस्था से जोड़ने के अच्छे प्रयास हुआ हैं। वहीं सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह ने कहा कि सुशील कुमार सिंह हमेशा किसानों के प्रति हर समस्या को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। बहुत जल्द ही कुटकु डैम में फाटक लगेगा और उसका पानी किसानों को मिलेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्रा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अनुज सिंह, वार मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पाठक, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रफुल्ल सिंह, भाजपा नेता विनोद सिंह, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा लल्लु सिंह, राजेश सिंह एवं राजेश सिंह कई अन्य मौजूद थे।
2 Comments