अंतिम यात्रा में शामिल हुए शिक्षक संघ के पदाधिकारी
मगध हेडलाइंस: देव (औरंगाबाद) प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय ब्लॉक कॉलोनी में कार्यरत शिक्षिका रेहाना ख़ातून बीते रात्रि कैंसर से लड़ती हुईं जिंदगी की जंग हार गई। वे अपने पीछे तीन मासूम छोटे छोटे बच्चों को छोड़ गई। सबसे छोटे बच्चे की उम्र साढ़े तीन वर्ष है। उनके पति ऑटो चलाने का कार्य करते हैं। शिक्षिका के बीमारी में उनकी सारी जमापूंजी उनके साथ बीमारी से लड़ते हुए समाप्त हो गयी। उनके असामयिक निधन से समूचा शिक्षक समुदाय मर्माहत है। शिक्षक समाज के लिए यह अपूर्णीय क्षति है जिनकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। मृत्यु होने के उपरांत आज दोपहर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष उदय कुमार, जिला मीडिया प्रभारी अशोक पाण्डेय, प्रखंड उपाध्यक्ष रामस्वरूप नीलम, प्रखंड मीडिया प्रभारी ज्ञानेश्वर कुमार, रमेश कुमार शर्मा, सुशील प्रसाद, रविशंकर पांडेय ने उनके घर जाकर परिजनों से मिला और उन्हें ढांढस दिलाया और कहा कि विभागीय नियम के आलोक में जो भी देय होगा वह संघ जल्द दिलाने का प्रयास करेगा। साथ ही शिक्षिका की मौत पर संघ के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, प्रधान सचिव विनय यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष छठु सिंह, अमरेश कुमार, संतोष कुमार, डॉ चंद्रदीप राम, सुबोध कुमार सुमन, शशि रजक, मनोज कुमार, प्रकाश लाल सहित अन्य ने भी शोक संवेदना प्रकट की।