डॉ ओमप्रकाश कुमार
दाउदनगर (औरंगाबाद) अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के प्रधान लिपिक उमेश कुमार सिंह के अवकाश ग्रहण करने पर उनके सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रभारी एसडीजेएम अखिलेश प्रताप सिंह, न्यायकर्ता दिनेश कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी सोनू सौरव, रविशेखर वर्षी, विकास कुमार मौजूद रहे। वक्ताओं ने अवकाश ग्रहण करने वाले प्रधान लिपिक उमेश कुमार सिंह के कार्यों की सराहना की। कहा गया कि उन्होंने सरल व्यक्तित्व के साथ अपने दायित्व का निर्वहन किया है। बताया गया कि उमेश कुमार सिंह ने 1981 में रोहतास जिला के न्यायालय में योगदान दिया था। करीब चार दशक तक उन्होंने रोहतास व औरंगाबाद जिले में सेवा किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस मौके पर न्यायालय कर्मी जागेश्वर प्रसाद, योगेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, आलोक कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।