– डी के यादव
रफीगंज (औरंगाबाद) प्रखंड के ग्राम औरवां में बन रहे अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार सिंह ने प्रखंड मूल्यांकन एवं अनुश्रवण कर्मी विकाश कुमार सिंह के साथ किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले माह से शुरु हुए उक्त केंद्र का निर्माण पूरे जोर शोर से बशारतपुर टोला औरवां खेल मैदान में हो रहा है। इस निरीक्षण कार्य के दौरान प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने निर्माण कर रहे एजेंसी से निर्माण संबंधी बात की, प्रगति कार्य का निरीक्षण किया एवं संबंधित कर्मियों को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि आकलन के हिसाब से कार्य ठीक ढंग से क्रियान्वित हो रहा है। इस कार्य में हो रहे दिक्कतों के लिए उन्होंने निर्माण इकाई को हर संभव सहायता देने का आश्वासन देने का वादा किया। उक्त केंद्र के निर्माण से निकटवर्ती कई गांव के लोगों को आसानी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होंगे। इस निरीक्षण कार्य के दौरान गोरडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद कुमार मेहता, पूर्व मुखिया सह राजद नेता शहजादा शाही, फहद शाही, शिक्षक सह समाजसेवी अभय कुमार, मुंगेश्वर राम एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।