विविध

शिक्षित बन समाज व देश के विकास में दें योगदान 

डॉ ओमप्रकाश कुमार

दाउदनगर (औरंगाबाद) शहर के वार्ड संख्या पांच महात्मा फुले नगर माली टोला में अंबुज ट्रस्ट आईद्वारा सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम में अंबुज ट्रस्ट, माता सावित्रीबाई फुले आजीविका स्वयं सहायता समूह एवं काजल आजीविका स्वयं सहायता समूह के सदस्यों तथा उपस्थित लोगों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रज्ञा, रागनी व उषा कुमारी को सम्मानित किया गया। बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये नप के स्टैंडिंग कमेटी सदस्य सह वार्ड पार्षद बसंत कुमार ने महिलाओं से शिक्षित बनकर देश व समाज के विकास में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को जागरूक करने व आत्मनिर्भर बनाने के लिये आजीविका समूह का गठन किया गया है जिसके माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। जदयू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत कुमार तांती ने सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि महिलाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये। मौके पर वार्ड पार्षद दिनेश प्रसाद, अनुज कुमार पांडेय, अभिनव कुमार, उज्जवल कुमार ,युवराज पांडेय, रामप्रवेश कुमार, अर्जुन कुमार, सुशील कुमार, नितेश मिश्रा, रजनीश कुमार ,अजीत कुमार, संतोष कुमार, मंजू कुमारी, रंजू देवी, विमला कुमारी, किरण कुमारी, यादव, पिंकी देवी आदि मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer