
डॉ ओमप्रकाश कुमार
औरंगाबाद। हैंड्स ऑफ प्रकाशचंद्रा टीम के सदस्यों ने ओबरा थाना के कारा बिगहा गांव निवासी नंदकिशोर पासवान एवं कारा दुबे बिगहा निवासी चंदन सिंह को राहत सामग्री उपलब्ध कराया। चिंटु मिश्रा ने बताया कि बारिश के कारण दोनों का घर गिर गया है। दोनों की आर्थिक खराब है। दोनों मजदूरी कर अपना घर परिवार चलाया करते हैं। इसकी सूचना पुष्कर अग्रवाल और नरोत्तम सिंह ने रेड क्रॉस सोसाइटी उपशाखा दाउदनगर के सचिव एवं टीम के संरक्षक डॉ प्रकाशचंद्रा को दी। डॉ प्रकाश चंद्रा के निर्देशानुसार टीम के सदस्यों ने दोनों पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराया। मौके पर बिट्टू यादव, विकेश राय, दीपक राज, सिक्कु राय, सर्वोत्तम सिंह गौतम, दीपक गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।