औरंगाबाद। रफीगंज थाना क्षेत्र के मझखड़ गांव में ताड़ चढ़ रहे एक युवक की गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आस पास के लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकीन अंदरुनी चोट होने के कारण उसकी मौत हो गयी। इस मामले की जानकारी देते हुये प्रभारी थानाध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया कि सूचाना प्राप्त हुयी की एक युवक की ताड़ के पेड़ से गिरने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी जिसके आलोक में पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक उस गांव निवासी स्व. देवनंदन चौधरी का पुत्र मृतक जितेन्द्र चौधरी सुबह ताड़ी उतारने के लिए ताड़ चढ़ रहा था। इसी क्रम में वह असंतुलित होकर जमीन पर आ गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
Related Articles
Check Also
Close
-
इस्माइलपुर में फुट ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर लिखा पत्रMarch 2, 2022
-
विकलांगता सिर्फ मन की हैं स्थितिDecember 20, 2021
-
विद्यार्थी परिषद मदनपुर नगर ईकाई का हुआ पुनर्गठनDecember 27, 2021