विविध

रबी महाभियान महोत्सव का हुआ शुभारंभ

डीके यादव

गया। कोंच प्रखंड के किसान भवन सभागार में रबी महा अभियान महोत्सव का शुभारंभ जिला परियोजना निर्देशक आत्मा निरज कुमार वर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुरुआत किया गया। महोत्सव में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में कृषि महोत्सव अभियान में किसानों के समक्ष अध्यक्षता कर रहे प्रखंड कृषि समन्वयक श्री राम शर्मा शास्त्री ने किसानों को गेहूं की खेती और मसूरी की खेती,चना की खेती, राई की खेती में उन्नत लाने के लिए सही तरीका से खेती करने के लिए समझाया और उन्होंने कहा कि इन सभी चीजों के साथ दवा मिलती है उसे दवा को बोवाई करने के समय किसान सलाहकार या कृषि समन्वयक से संपर्क कर प्रत्येक दवा के बारे में समझ कर अपनी उपजाऊ खेतों में डालें। तब भी उसका खेती करने का एक अच्छा सीख मिलेगा। खेती करने के लिए अच्छा तरीका किसानों को बताया गया जिसमें किसानों द्वारा पूछा गया कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी नहीं है इसके लिए लोगों ने आवाज उठाया जिसमें समन्वयक द्वारा बताया गया कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी स्वयं छठ का नहाय खाय करने में व्यस्त रहने के कारण लेट पहुंचने की बात कहा। वही प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुनील दत्त शर्मा कार्यक्रम के अंत में उपस्थित हुए और किसानों को प्रत्येक बिज को बोने के लिए समझाया।इसमें कृषि समन्वयक राजेश कुमार, इंदु सिन्हा, रंजीत कुमार निराला, राजशेखर, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुबोध कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक अनिल कुमार, किसान सलाहकार ओमप्रकाश, राजू चौधरी, शशि कुमार, कृष्णा, प्रखंड आत्मा अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह, किसान उदय तिवारी, रविंद्र सिंह, शिव प्रसाद, शकुंतला देवी, ललिता देवी, निशु कुमारी, संजू देवी, दिनेश कुमार, विनोद कुमार और अन्य किसानों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer