
औरंगाबाद। औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र के शेरघाटी, बाके बाजार, इमामगंज, डुमरिया एवं झारखंड के डालटेनगंज को रेल सेवा से जोड़ने के लिए सांसद सुशील कुमार सिंह ने यह बात मंगलवार को लोकसभा में उठायी है। सांसद ने कहा कि हमारें संसदीय क्षेत्र में दो जिलें गया एवं औरंगाबाद आते हैं जिसमें इन क्षेत्रों में रेल सेवा नहीं है। जबकि यह दोनों जिलें वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित है। भारत सरकार द्वारा घोषित आकांक्षी जिलों की सूची में यह शामिल है। इस क्षेत्र के लोगों को केंद्र सरकार की प्रयास से आकांक्षी जिला होने के वास्ते विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन एवं गृह मंत्रालय के विशेष प्रयासों से सड़क निर्माण एवं सड़कों की सघनता है। सड़कों के बिछे जाल से इन क्षेत्रों की विकास को बेहतर आयाम मिला। इसके अलावा नक्सली गतिविधियों पर भी नकेल कसने में प्रशासन को सहूलियत हुयी। कहा कि दक्षिणी बिहार के इन दोनों जिलों से झारखंड के चतरा एवं हजारीबाग सहित अन्य उग्रवाद प्रभावित ज़िले सटे हुये हैं। वर्षों से स्थानीय लोगों की मांग है कि उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में गया के शेरघाटी, बांके बाज़ार, इमामगंज एवं डुमरिया होते हुये झारखंड के डालटेनगंज को रेल सेवा से जोड़ा जाएं। ताकि लोगों का आवागमन एवं क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो सके। वहीं नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सकेगा। उन्होंने इस संबंध में जरूरी कदम उठाने की मांग की है।