राजनीति

विपक्षी दलों की एकता से भाजपा को घबराहट, 2024 में इन बहुरूपियों से जनता को मिलेगी मुक्ति – समदर्शी 

रफीगंज (औरंगाबाद) सत्ता बदल गई है लेकिन भाजपा की मानसिकता नहीं गई। इनकी झूठ बोलने की परंपरा अब एक बार फिर अप्रत्याशित रूप से बढ़ने लगी है। जहां प्रदेश और देश को एक बेहतर मार्गदर्शन एवं मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है। वहां इनके द्वारा जनता को झूठ और फरेब परोसा जा रहे हैं। यह उक्त बातें जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी ने कहा है।

श्री समदर्शी ने आगे कहा कि बिहार सरकार आज शराबबंदी एवं अवैध खनन के मामले में आरोपियों के खिलाफ बेहतर कार्रवाई कर रहे हैं। लेकिन सत्ता जाने बाद से भाजपा बिहार सरकार को बदनाम करने की हर वह मुमकिन कोशिश में जुटी हुई हैं। इनकी बौखलाहट को साफ देखा जा सकता हैं। आज इनके कुछ नेताओं द्वारा शराब व बालू खनन माफिया को संरक्षण दिया जा रहा हैं जिसका नतीजा है कि सरकार की आएं दिन बदनामी हो रही है।

भाजपा सरकार पिछले आठ सालों से युवाओं और किसानों को बरगलाने का काम किया है। केंद्र में स्थापित होने के बाद से अब तक केवल झूठ का सहारा लिया गया है। जनता की आंखों में धूल झोंकने के नई परंपरा की शुरुआत की गई है। भाजपा जिस दावे और वादे के आधार पर आज केंद्र की सरकार में है। उन बातों को भुला दिया गया। देश के युवाओं को आज तक ना तो नौकरी मिली और ना ही 15 लाख रूपये मिला। वहीं किसानों के साथ सौतेलेपन की व्यवहार कर रही हैं। आज भाजपा की देन हैं कि अडानी और अंबानी रातों रात अपनी संपत्ति चौगुनी कर लिया। जबकि देश की जनता को केवल महंगाई, गरीबी, भुखमरी और लाचारी से ज्यादा कुछ नहीं मिला।

श्री समदर्शी ने कहा कि बिहार की जनता पिछले आठ सालों से 1.25 लाख करोड़ रूपये की पैकेज का इंतजार कर रही है। जबकि भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा बिहार में एक बार फिर जुमलेबाजी का दौर एवं नई- नई घोषणाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। जबकि जनता इनकी चाल चरित्र को अब जान चुकी है। देश को तबाह करने की योजना यह बनाते हैं और राष्ट्रभक्त भी यही बनते हैं। आज हाथ से सत्ता जाने के बाद ये बौखलाहट में हैं। इन बहुरूपिया को 2024 की लोकसभा चुनाव की भय आज से ही सताने लगा है। इन्होंने जो किया है। उसका इन्हें भय सता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer