-पप्पू कुमार यादव
रफीगंज (औरंगाबाद ) प्रखंड के पौथू देवी मंदिर के समीप आज अहले सुबह एक युवक की शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों द्वारा पौथु पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष धंजय कुमार, एएसआई महेन्द्र उराव, एएसआई किशोर कुमार झा अपने दल बल के साथ पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान थाना क्षेत्र के कुसमी गांव के राम दुलारे शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र बेंकटेश शर्मा में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मंगलवार की दोपहर अपने घर से पौथू बाजार के लिए निकला था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दी है।