क्राइम

नगर परिषद के सफाई कर्मी की शव शमशान से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद। नगर थाना अंतर्गत एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। मृतक की पहचान महादलित टोला निवासी सेवा राम के पुत्र सूरज राम के रूप में की गई है। वैसे वह अदरी नदी किनारे शमशान घाट के समीप रहता था। मृतक शहर के नगर परिषद में सफाई का कार्य करता था। इस घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली काफ़ी संख्या में आस पास के लोग इकट्ठा हो गये। वहीं उसके परिजन शव के पास रोने बिलखने लगे। परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि प्रथम दृष्टया में युवक की हत्या पत्थर से कूचकर कर दी गयी। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही मृतक की हत्या के कारणों का पता चल पाएंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer