औरंगाबाद। केन्द्र सरकार के निर्देश पर करोड़ों जन धन खाते खोले गए जिसका लाभ आज लोगों को मिल रहे हैं। आयुष्मान भारत के तहत लाखों गरीब परिवारों को पांच लाख रुपयों तक की नि:शुल्क इलाज़ की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। देश और प्रदेश में सड़को की बड़ी जाल बिछाए गये है। पटना स्थित गंगा नदी पर पुल निर्माण कराया गया। क्या यह सीएम नीतीश कुमार नहीं दिखता है। यह उक्त बातें भाजपा जिला ईकाई औरंगाबाद की ज़िला बैठक में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बिहार सरकार में पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा है। यह कार्यक्रम ज़िला मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया गया था जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव पहुंचे थे। इस कार्यक्रम की शुरूआत पदाधिकारियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। इस कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती और पार्टी में कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिये गये। पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में कई विकासात्मक कार्य हुये और आगे भी विकास योजनाएं बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को ध्यान रखना चाहिएं। हमारा काम बोलता है। मोदी सरकार ने विगत आठ सालों में जो कार्य किया है। वह दिख रहा है। आपके कहने और न कहने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। हमने किसी के साथ कोई पक्षपात नहीं किया। हमारी खुद के दम पर दिल्ली में सरकार हैं। इसके अलावा उन्होंने केन्द्र सरकार की अन्य बड़ी उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य दिलीप कुमार सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य राजन सिंह, पूर्व विधायक मनोज शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, पूर्व ज़िला अध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य पुरुषोतम सिंह, अधिवक्ता मुकेश कुमार सिंह, पूर्व ज़िला अध्यक्ष संजय मेहता, मीडिया प्रभारी मितेंद्र सिंह, आलोक सिंह समेत कई अन्य मौजूद रहें।