औरंगाबाद। भोजपुरी गीतों एवं फ़िल्मों में अश्लीलता के खिलाफ़ कलाकार राजा मंडल यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर बढ़ते विवाद एवं अश्लीलता की रोकथाम को लेकर कार्यवाई की मांग की हैं। राजा मंडल यादव ने कहा कि भाजोपुरी हमारी कर्मभूमि की भाषा हैं। लेकिन किसी भी सभ्य समाज में अश्लीलता स्वीकार नहीं की जा सकती है। इसके लिए कठोर कानून बनाया जाना चाहिए। अब ऐसा लगता है जैसे भोजपुरी फिल्में व गाने अश्लीलता का पर्याय बन चुके हैं और यह गंभीर चिंता का विषय है। इससे युवाओं के कोमल मन-मस्तिष्क पर बुरा असर होता है इसलिए भोजपुरी फिल्म और गानों की अश्लीलता पर लगाम लगाने की अविलंब आवश्यकता है। कुछ लोग हैं जो कुछ लाख रुपए कमाने के लिए अश्लील गाने, अश्लील फिल्में बना देते हैं लेकिन वो लोग फ्लॉप हो जाते हैं।
Check Also
Close
-
परसावां में वार्ड सचिव का हुआ चुनावMarch 30, 2022
-
बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजनNovember 15, 2021
-
समारोह पर लोगों ने तेली समाज के विकास संकल्प को दोहरायाDecember 7, 2021