मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम ने गुरूवार को 10 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है जिसमें नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण को जिला अपराध शाखा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अब नये नगर थानाध्यक्ष के रूप में ओबरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने कमान संभाली हैं। इसके अलावा नवीनगर थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह को मध निषेध कोषांग प्रभारी बनाया गया है। वहीं नवीनगर के नए थानाध्यक्ष के रूप में अब देव थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह देव के नए थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद को बनाया गया है, वे फिलहाल दाउदनगर में पद स्थापित थे। बड़ेम ओपी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह को फेसर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि निवर्तमान थानाध्यक्ष डॉ रामविलास यादव को अन्य जिले में स्थानांतरित किया गया है। वहीं बड़ेम ओपी के नए प्रभारी थानाध्यक्ष अंबा में पद स्थापित एसआई सिमरन राज को बनाया गया है। ओबरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा को बनाया गया है, वे जिला आसूचना ईकाई के प्रभारी थे। नवीनगर में पद स्थापित एसआई दिनेश पासवान अब बन्देया थानाध्यक्ष की कमान संभालेंगे। वहीं बंदेया थानाध्यक्ष रामायण कुमार को दाउदनगर थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में कार्य करेंगे। एसपी द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक नवपदस्थापन स्थान पर पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन कार्यालय को समर्पित करने का आदेश भी जारी किया गया है। एसपी ने बताया कि 10 थानाध्यक्षों का नया पदस्थापन किया गया है।
Related Articles
Check Also
Close
-
चौथे दिन डायरिया के दो मरीज पहुंचे अस्पताल, इलाज जारीAugust 13, 2023
-
अबंदोबस्त जलकरों की होगी अल्पकालीन बंदोबस्तीOctober 6, 2023