
औरंगाबाद। विभिन्न मामलों का वांछित एक अभियुक्त को बारूण थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं। जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष घनंजय कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बहुरियां बिगहा गांव निवासी सहेंद्र यादव के पुत्र शोनू यादव है। वह कई मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। वह फल से लदा पिक-अप लूटकांड, बाइक व रुपये छिनतई जैसे अन्य कई मामलों का नामजद आरोपी हैं शनिवार की सुबह बारूण से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहीं उसे जेल भेज दिया गया है।