
औरंगाबाद। बीरेंद्र कुमार हत्याकांड का ढिबरा थाना की पुलिस ने उद्भेदन कर ली हैं जिसमें तकनीकी अनुसंधान में पता चला की पिता ने ही पुत्र की हत्या कर फरार चल रहा था। इसी क्रम में वह शनिवार को औरंगाबाद नगर थाना स्थित पकड़ा गया जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र के बीच बढ़े विवाद में पुत्र की हत्या कर दी गई थी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व मुरारपुर गांव निवासी रघुनंदन यादव (गिरफ्तार आरोपी) के पुत्र कृषि कार्य कर रहा था जिसकी खेत में दिन दहाड़े टांगी से काटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मृतक की पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले की छानबीन की जा रही थीं। इसी सिलसिले में तकनीकी अनुसंधान में पता चला की मृतक का हत्यारोपी उसका पिता खुद हैं जिसे पकड़कर न्यायिक हिरासत में पेश किया गया जहां उसे जेल भेज दिया गया।