क्राइम

भाकपा माओवादी का सब जोनल कमांडर गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी

औरंगाबाद। नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुटुंबा और माली थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर नवीन पासवान खबरू उर्फ विनोद पासवान को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सब जोनल कमांडर कई नक्सली कांडों में शामिल रहा है और पुलिस को लंबे अरसे से इसकी तलाश थी। गिरफ्तार नक्सली था। कुटुंबा थाना क्षेत्र के गोल गरीबा (ओरडीह) गांव का रहने वाला है। यह नक्सलियों का सब जोनल कमांडर रहा है और कई नक्सली वारदातों का अभियुक्त है जिसकी पुष्टि की जा चुकी है।

इसके खिलाफ माली थाना काण्ड संख्या 59/15 के आलावा मदनपुर थाना काण्ड संख्या 166/8 और ओबरा थाना काण्ड संख्या 42/07 के तहत मामला दर्ज है। एसपी ने बताया कि इसके खिलाफ माली थाना काण्ड संख्या 59/15 के तहत बेल बिगहा गांव निवासी विजय यादव के परिवार को दिनांक 19.12.15 में घर से बाहर निकाल कर उनके घर को बम से उड़ा दिया गया था। वहीं उनके घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को भी इसने जलाकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग भी की थी। वहीं मदनपुर थाना काण्ड संख्या 166/8 के तहत गुप्त सूचना द्वारा ढक पहाड़ी पर नक्सली दस्ता मौजूद होने की पुष्टि होने पर जब पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी की गई तो नक्सली दस्ता बम और अन्य अग्नियास्त्र का उपयोग करते हुए भागने में सफल रहा। इस अभियान में सैफ का एक जवान शहीद हो गया था। बाद में सर्च के दौरान ढेर सारा अग्नियास्त्र और कई नक्सली पुस्तके भी बरामद की गई थी। वहीं ओबरा थाना काण्ड संख्या 42/07 के तहत घटना से एक दिन पहले यानी दिनांक 01.07.2007 को रोहतास जिला के राजपुर एवं बाघेला थाना में जवानों की हत्या कर पुलिस के कई रायफल लूट कर रातों-रात सोन नदी पार कर ओबरा थाना जिला औरंगाबाद के अंतर्गत तेजपुरा गांव में आकर छिप गये थे। सूचना मिलने पर जब पुलिस की टीम पहुंची तो उन पर बम एवं अन्य अग्नियास्त्र से हमला करते हुए मौके से नक्सली भागने में सफल रहे थे। इसके बाद तलाशी के दौरान पुलिस को कई हथियार बरामद हुआ था। इन सभी मामलों में यह नामजद अभियुक्त था जिसकी काफी दिनों से छानबीन की जा रही थी। इसी क्रम में इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस दौरान एसपी अभियान शिव कुमार राव, सदर एसडीपीओं गौतम शरण ओमी एवं माली थानाध्यक्ष पवन कुमार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer