क्राइम

पुलिस की हत्थे चढ़ा संगीत की आड़ में नक्सली संगठन को विस्तार करने वाला सक्रिय सदस्य

औरंगाबाद। संगीत की आड़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी को विस्तार एवं पार्टी के नीतियों के बारे में बताकर लोगों को संगठन के प्रति प्रेरित करने वाले एक व्यास को औरंगाबाद ज़िले की रफीगंज पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान थाना अंतर्गत चंदौत गांव निवासी अनिल यादव उर्फ अनिल व्यास के रूप में की गई है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि संगठन के केंद्रिय एजेंसियों द्वारा प्राप्त सूचना के आलोक में छापेमारी की गयी जिसमें अनिल यादव उर्फ अनिल व्यास को गिरफ्तार किया गया है। यह संगीत की आड़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी को विस्तार एवं लोगों को संगठन के प्रति प्रेरित करने का कार्य करता था जिसके आलोक में यह चौत गांव से धर दबोचा है।
जानकारी यह भी है कि गिरफ्तार नक्सली गया ज़िले के गुरारू निवासी नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य चंद्रदेव भाई, रामवली व्यास, शेखर जी, देवेन्द्र जी के साथ मिलकर ये सभी शीर्ष नक्सली संगठन नेता विजय आर्य के लिए संदेश वाहक एवं पत्र संवाद भेजने का कार्य करता है। गिरफ्तार नक्सली के पास से विजय कुमार आर्य द्वारा लिखा हुआ पांच पत्र मिला है। इस छापेमारी थानाध्यक्ष राम ईकवाल यादव, सिपाही राम बिनोद महतो, राजिक, हृदया कुमार एवं सरिता कुमारी शामिल थे। इधर आपको बता दें कि इन दिनों बिहार पुलिस द्वारा  नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं जिसमें 13 अप्रैल को कुख्यात इनामी नक्सली विजय आर्य को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उसके सागिर्द रहें उमेश चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है। जहां विजय आर्य गया ज़िले के कोंच थाना अंतर्गत कर्मा के रहने वाला हैं। वहीं उमेश चौधरी रोहतास ज़िले के समहौता गांव का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer