– डी के यादव
मगध हेडलाइंस: रफीगंज(औरंगाबाद) स्वास्थ्य केन्द्र गांव की जनता तक कारगर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए बनाए जाते हैं। ग्राम औरवां निवासी स्वास्थ्य कर्मी विकास कुमार सिंह के प्रयास से गोरडीहा पंचायत अंतर्गत ग्राम बशारतपुर सह टोला औरवां में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर का भूमि पूजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख गीता सिंह के द्वारा नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य कर्मी विकास कुमार सिंह (एम एन्ड ई) ने बताया कि यहां स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलने से आम जनता को लाभ प्राप्त होगा। इस गाँव से रफीगंज तक जाने में लोगों को परेशानी होती थी जो अब निदान हो जाएगा। यहां से लोग स्वास्थ्य संबंधी कई सरकारी सुविधा प्राप्त करेंगे। बता दें कि विकास कुमार सिंह के सौजन्य से औरवां में बीते कई वर्षों से राम विजय महतो के स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य मेला सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है और उस कार्यक्रम में जिला से लेकर रीजनल स्तर के स्वास्थ्य पदाधिकारी उपस्थित होते हैं। जिसमें विकास कुमार सिंह ने अस्पताल का प्रस्ताव रखा था जो पूर्ण हो गया। मौके पर प्रमुख पति दीपक कुमार सिंह, नरेश महतो, पूर्व मुखिया बिनोद प्रसाद, उदय कुमार वर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, उमेश प्रजापत आदि शामिल रहे।