विविध

पूर्व मुखिया के निधन पर विधायक ने जताया शोक संवेदना

    – डी के यादव

मगध हेडलाइंस: कोंच(गया) प्रखंड के कोंच बाजार निवासी समाजसेवी व पूर्व मुखिया मुनेश्वर शर्मा का शनिवार की सुबह उनके पैतृक घर पर निधन हो गया। श्री शर्मा के मृत्यु के खबर के बाद पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ अनिक कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना प्रकट किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंच बाजार के रहने वाले पूर्व मुखिया व समाजसेवी जिन्होंने 1978 में मुखिया बनकर पंचायत की सेवा करना शुरू किया था, शनिवार को अपने पैतृक घर पर अंतिम सांस ली। श्री शर्मा की मृत्यु की खबर के बाद पूर्व मंत्री डॉक्टर अनिल कुमार, प्रमुख मनी देवी, लोजपा से प्रत्याशी रहे कमलेश शर्मा, सुनील कुमार, मुखिया दिलीप कुमार चंद्रवंशी ने शोक संवेदना प्रकट किया है। पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार ने बताया कि मुनेश्वर शर्मा अपने कार्यकाल ही नहीं अपने जीवन काल तक लोगों के बीच माननीय बने रहे। यह उनके सामाजिक कार्य शैली को दर्शाता है। अन्य जनप्रतिनिधियों को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer