
औरंगाबाद। कुटुंबा प्रखंड स्थित पंचदेव धाम चपरा के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की, अध्यक्षता जन विकास परिषद के संरक्षक सह पंचदेव धाम चपरा के संस्थापक अशोक कुमार सिंह ने किया। जबकि संचालन जन विकास परिषद के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने की। बैठक में सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं पंचदेव धाम चपरा महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। चर्चा के क्रम में सदस्यों ने कहा कि पंचदेव धाम चपरा महोत्सव सप्त दिवसीय मनाया जाए पंचदेव धाम मंदिर के अवतरण दिवस के दिन महोत्सव मनाने के लिए चर्चा की गई सप्त दिवसीय महोत्सव के आयोजन के लिए महोत्सव आयोजन समिति का अध्यक्ष शिव नारायण सिंह को बनाया गया जबकि संयोजक सिद्धेश्वर विद्यार्थी को बनाया गया। पंचदेव धाम मंदिर के सचिव सुबोध कुमार सिंह के प्रस्ताव पर 21 सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया। लोगों ने यह भी कहा कि यह धाम प्राकृतिक सुषमा से आच्छादित अतीव रमणीक स्थल है। कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने की जिम्मेवारी रामजीत सिंह, उज्ज्वल रंजन,वेद प्रकाश त्रिपाठी, अशोक मेहता,नीरज कुमार को दी गई। आज के महत्वपूर्ण बैठक में सुरेश विद्यार्थी,लालदेव प्रसाद, अरुण तिवारी संजय कुमार सिंह सत्येंद्र तिवारी सुरेंद्र सिंह आशुतोष कुमार सिंह अम्बुज पांडेय, राजेंद्र सिंह शिव कुमार सिंह कमलेश सिंह रामजी सिंह, उपेंद्र सिंह, संजय सिंह विनोद मालाकार प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, आदित्य राज, जगदीश सिंह, डॉ रविंद्र कुमार, रमेश कुमार,अजय पांडेय, शिव कुमार सिंह कुमार गुप्ता महेंद्र सिंह,सहित अन्य उपस्थित थे।