विविध

कुमार बद्री नारायण सिंह की मनाई गई 66वीं पुण्यतिथि

औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित औरंगाबाद के अधिवक्ता संघ भवन के प्रांगण में जनेश्वर विकास केंद्र द्वारा स्वतंत्रता सेनानी कर्मा भगवान निवासी कुमार बद्री नारायण सिंह की 66 वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिवनारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने किया। सर्वप्रथम कुमार बद्री नारायण सिंह को मुख्य अतिथि जन विकास परिषद के अध्यक्ष शिव नारायण सिंह, लालदेव प्रसाद, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संस्था के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी एवं अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया है एवं उनके व्यक्तित्व- कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए साहित्य संवाद के सचिव सुरेश विद्यार्थी ने उनके जीवन पर विशेष प्रकाश डाला। संबोधन के क्रम में लोगों ने उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी बताया। नमक आंदोलन तोड़ने वाला प्रथम जिला औरंगाबाद को संज्ञा दी। अंग्रेजों ने बद्री बाबू को देखते ही गोली मारने का आदेश निर्गत किया था। अंग्रेजों के प्रबल शत्रु कुमार बद्री नारायण सिंह ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस को 1939 ई. औरंगाबाद लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जमीदारी उन्मूलन में भी इनकी विशेष भूमिका थी। ये गरीबों के मसीहा थे। सदस्यों ने एक प्रस्ताव पारित किया कि कुमार बद्री नारायण सिंह के स्मृतियों को संग्रहित करने हेतु कर्मा रोड मोड़ के पास अथवा कुमार बद्रीनारायण मार्केट के प्रांगण में उनकी मूर्ति स्थापना की जाए। उनकी जीवनी को पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाए ताकि लोग जान सके कि औरंगाबाद के धरती पर इतने महान स्वतंत्रता जन्म लिए थे। इस कार्यक्रम में अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह,राजेंद्र प्रसाद सिंह, जगदीश सिंह, राजीव सिंह, मनीष मिश्रा, लालमोहन सिंह, श्रीराम राय, रामजी सिंह, विनोद मालाकार, रामचंद्र सिंह, धनंजय कुमार सिंह सरपंच संघ के प्रदेश संरक्षक रविंद्र कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer