– महताब अंसारी
कोंच(गया) बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गया में हो रहे प्रखंड स्तरीय चुनाव के क्रम में कोंच प्रखंड के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के लिए विभिन्न पदों पर चुनाव कन्या उच्च विद्यालय कोंच में संपन्न कराया गया जिसमें सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुमार (आंती उच्च विद्यालय), उपाध्यक्ष ललन चौधरी (प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोंच), धर्मशिला कुमारी (प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोंच), सचिव सुचित कुमार सिंह (उत्क्रमित उच्च विद्यालय अहियापुर), कोषाध्यक्ष राजीव रंजन (प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोंच), अनुमंडल कार्यकारिणी सदस्य निलेश कुमार (प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोंच), राज्य पार्षद सुशील कुमार (गांधी उच्च विद्यालय कोंच), चंद्रशेखर कुमार राय (गांधी उच्च विद्यालय कोंच), जिला परिषद रजनीकांत (प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोंच), संजय कुमार शैलेंद्र (प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोंच), यशवंत सिंह (गांधी उच्च विद्यालय कोंच), सनोज कुमार (राजकुमारी उच्च विद्यालय सिंदुआरी), अनुमंडल पार्षद चंद्रेश कुमारी (प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोंच), कुमारी नीता सिंह (गांधी उच्च विद्यालय कोंच), नीलम कुमारी सिन्हा (गांधी उच्च विद्यालय कोंच), जगनारायण राम (प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोंच), रामानुज सिंह (गांधी उच्च विद्यालय कोंच), हंस कुमार शशी (गांधी उच्च विद्यालय कोंच), विनोद कुमार (आंती उच्च विद्यालय को पद देकर सम्मानित किया गया। वही, प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि संगठन में जो शिक्षा से संबंधित मामलों में दिक्कत होगी उसे सुधार करने की बात कही है।