औरंगाबाद। ज़िले के ओबरा अंचल कार्यालय के कर्मियों से लडाई-झगड़ा व अभद्र व्यवहार करने के आरोपित लिपिक अमित कुमार के विरूद्ध आरोप प्रमाणित होने के बाद उनके वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गयी है। वर्तमान में अमित मदनपुर प्रखण्ड कार्यालय में कार्यरत हैं। उन्हें दोषी पाते हुये उनके वेतन वृद्धि पर रोक लगयी गयी है।
इस संबंध में स्थापना उप समाहर्ता आलोक राय ने बताया कि उक्त लिपिक ओबरा अंचल कार्यालय में अपने पदस्थापना के दौरान कर्मियों से लडाई-झगड़ा एवं अभद्र व्यवहार किया था जिसके आरोप में विभागीय कार्यवाही संचालित की गयी थी। इसमें दोषी पाये जाने के बाद उनके वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गयी है।