औरंगाबाद। ज़िले में इन दोनों बच्चों को लापता होने की मामला जोरों पर हैं। ताजा मामला शहर के महराजगंज रोड के वी मार्ट के पीछे सचदेवा कोचिंग के पास की है। यहां लापता किशोर का परिवार किराए की मकान में रहता हैं। वैसे किशोर की पहचान बारुण थाना अंतर्गत चिरैला गांव अशोक कुमार के 16 वर्षीय पुत्र आदित्य राज उर्फ बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। जो लार्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ता था। किशोर 12 सितंबर की सुबह से ही गायब है।
पीड़ित पिता ने बताया कि प्रतिदिन सुबह वह दानी बिगहा पार्क में सुबह- सुबह टहलने जाता था। उस दिन भी वह घर से सुबह निकला लेकिन वापस नहीं लौटा है। गायब किशोर की उम्र लगभग 16 वर्ष और लंबाई 5 फीट 5 इंच है। देखने में रंग सांवला है। वह 12 सितंबर की सुबह 5:00 बजे लगभग से लापता है।
हालांकि इस दौरान जगह-जगह उसकी खोजबीन कर रहे हैं लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल रहा है। लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल में भी उसे पता लगाया गया लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया है जिस समय वह गायब हुआ था उस समय ब्लू रंग की जींस और सफेद रंग की शर्ट पहने हुआ था। छात्र के गायब होने से परिजन काफ़ी चिंतित हैं।
किशोर के दादा यदुवंश सिंह ने बताया कि हम मूल रूप से बारुण थाना अंतर्गत चिरैला गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में औरंगाबाद में किराए के मकान में रहकर बच्चों को पढ़ाई-लिखाई करा रहे थे। वहीं लापता किशोर की मां का उस दिन से ही बुरा हाल है। इधर इस घटना की जानकारी नगर थाना को दे दी गई गई। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि 14 वर्षीय किशोर आदित्य राज उर्फ बिट्टू कुमार को लापता होने की मामला दर्ज करवाया गया। छानबीन की कार्यवाई की जाएंगी।