
औरंगाबाद। जिला मुख्यालय स्थित महाराजगंज रोड के समीप दुर्गा गेस्ट हाउस के सभागार में जनेश्वर विकास केंद्र एवं जन विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में दहेज रहित सादगीपूर्ण आदर्श विवाह को बढ़ावा देने के निमित्त आयोजित विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन औरंगाबाद के स्थानीय विधायक आनंद शंकर सिंह, सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य डॉ वेद प्रकाश चतुर्वेदी, वाणिज्य कर आयुक्त नरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त सुशील कुमार, पूर्व चेयरमैन संगीता सिंह, डॉ रामाधार सिंह, डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिवनारायण सिंह, कविता विद्यार्थी, सिद्धेश्वर विद्यार्थी एवं अन्य ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा ने की।जबकि संचालन सुरेश विद्यार्थी ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं माला देकर किया गया। स्वागत भाषण केंद्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह ने दिया एवं स्वागत गान शिव वाटिका विद्यालय के छात्राओं ने गाई। दे दिया घर का दीया फिर भी कहते क्या दिया विषय पर विचार गोष्ठी पर प्रकाश डालते हुए विधायक ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में दहेज एक सामाजिक समस्या हैं। इसे रोकने के लिए हमें फिजूल खर्ची बंद करनी होगी। दिखावा एवं आडंबर का जो बोलबाला हैं, उसे रोकना होगा। हमारी संस्कृति पाश्चात्य सभ्यता की ओर जा रही हैं। उसे भी रोकना होगा तभी हम इस से निजात पा सकते हैं। डॉ वेद प्रकाश चतुर्वेदी, वाणिज्य कर आयुक्त नरेश कुमार पत्रकार प्रेमेंद्र मिश्रा, ई. सुबोध कुमार सिंह, कवि राम किशोर सिंह, मुखिया मनोज कुमार सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं अन्य वक्ताओं ने भी दहेज प्रथा रोकने में जन जागृति चलाने की बात कही।
विदित हो कि आज से 28 वर्ष पूर्व सिद्धेश्वर विद्यार्थी एवं कविता विद्यार्थी ने आदर्श विवाह कर मिसाल कायम किया था। दहेज रहित सादगी पूर्ण विवाह को बढ़ावा देने में औरंगाबाद ज़िले के संस्था एवं व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। इस क्रम में जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट से अनुज कुमार सिंह, नीरज कुमार एवं नवनीत कुमार को दिव्यांग संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, राम पुकार पासवान को, बढ़ते कदम से अतहर हुसैन, पिपरा बगाही के कुमुद रंजन मिश्रा को सम्मानित किया गया। वहीं विराट अग्रवाल एवं अंजलि अग्रवाल को दहेज रहित आदर्श विवाह करने के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में इरफान अहमद फातमी, सरपंच संघ के रविंद्र कुमार सिंह, शिक्षक नेता राम भजन सिंह, सत्यचंडी महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अरुण सिंह, अधिवक्ता विनोद मालाकार, इबरार अहमद, रामाश्रय पांडेय, शिक्षक उज्जवल रंजन, तौकीर अशरफ, अंबे महोत्सव के संजय कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह,देव महोत्सव से दीपक गुप्ता जनेश्वर यादव डॉ अनिल, राजीव सिंह, पटनिया जी सहित अन्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन लाल देव प्रसाद ने किया।





