
औरंगाबाद। युवती से छेड़छाड़ एवं दुराचार के मामले ओबरा थाना की पुलिस द्वारा एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि एक युवती से छेड़छाड़ एवं दुराचार के मामले में एक निजी क्लिनिक के संचालक हाथीखाप गांव निवासी सुधिर पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले में युवती ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें उसने बताया कि आरोपी का बेल रोड में निजी स्वास्थ्य क्लिनिक हैं जहां वह इलाज़ के लिए गई थी। इसी क्रम में वह उसके साथ उसने छेड़छाड़ एवं दुराचार किया है। इधर पॉक्सो एवं छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।